भाकपा माले का लोकल सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय कमेटी का गठन

भाकपा माले का लोकल सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय कमेटी का गठन

Satveer Singh
0

अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरी खुर्द मसूदा बला में भाकपा माले का लोकल सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश में बढ़ती नफरत की राजनीति, बिहार में कथित बुल्डोजर राज, संविधान की सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा छोटे व्यवसायियों पर हो रहे सरकारी हमलों जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें देवेंद्र महतो को सचिव चुना गया। नवगठित कमेटी में तपेशर चौधरी, दुर्गावती देवी, रिंकू देवी, गोरख साव, कौशल किशोर एवं अनूल अंसारी समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव तथा प्रवेक्षक के रूप में प्रखंड सचिव उमेश पासवान मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन सुरेन्द्र प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्ष मंडल में देवेंद्र महतो, तपेशर चौधरी और कौशल किशोर शामिल रहे।

मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबों पर हमले बढ़ रहे हैं और बुल्डोजर की कार्रवाई से आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने संगठन को जमीन से जुड़े मुद्दों पर और मजबूती से काम करने का निर्देश दिया। वहीं दुर्गावती देवी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

सम्मेलन में प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सुझावों के आधार पर कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में रामकुमार पासवान, परशुराम दास, रामपति दास, कन्हाई रजक, बसंत पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top