अरवल: धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा श्री राम जानकी एवं माता वैष्णो देवी मंदिर, भव्य निर्माण की तैयारी शुरू

अरवल: धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा श्री राम जानकी एवं माता वैष्णो देवी मंदिर, भव्य निर्माण की तैयारी शुरू

Satveer Singh
0

अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश, दुना छपरा रोड स्थित श्री राम जानकी एवं माता वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का एक भव्य केंद्र बनने जा रहा है। इस मंदिर का भूमि पूजन 10 फरवरी 2023 को विधिवत रूप से संपन्न हुआ था, जिसमें पूरे गांव के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे।

मंदिर का निर्माण लगभग 30 फीट चौड़ाई और 80 फीट लंबाई में किया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 2800 वर्ग फीट होगा। इस पवित्र भूमि के भूमि दाता राम तिवारी हैं, जो स्वर्गीय राम मूरत तिवारी के नाती हैं। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी प्रमोद मिश्रा द्वारा ली गई है, वहीं गांव एवं क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इस भव्य कार्य को पूरा किया जाएगा।

मंदिर निर्माण में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। यह मंदिर दो मंजिला होगा, जिसमें तीन भव्य गुंबद बनाए जाएंगे। इनमें से एक गुंबद की ऊंचाई 81 फीट और अन्य की 31 फीट होगी। खास बात यह है कि मंदिर के गुंबदों का डिजाइन दक्षिण भारत की स्थापत्य शैली पर आधारित होगा, जो इसे एक अलग पहचान देगा।

मंदिर में स्थापित की जाने वाली श्री राम-जानकी एवं माता वैष्णो देवी की प्रतिमाएं राजस्थान के कीमती पत्थरों से निर्मित होंगी, जिन्हें विशेष रूप से वहीं से मंगाया जाएगा। निर्माण कार्य की शुरुआती तैयारी के तहत दो ट्रक गिट्टी और करीब 10 ट्रैक्टर ईंटें निर्माण स्थल पर पहले ही गिराई जा चुकी हैं।

इस वर्ष वसंत पंचमी से मंदिर निर्माण हेतु चंदा संग्रह अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर श्रद्धालुओं से सहयोग लिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि सभी के सहयोग से ही मंदिर निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य को दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में श्री राम जानकी एवं माता वैष्णो देवी मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होगी, बल्कि विवाह-शादी जैसे सामाजिक कार्यों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहयोग एवं सहायता भी मिल सकेगी। मंदिर को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top