Type Here to Get Search Results !

भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई


अरवल। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक स्व. भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री सत्य, ईमानदारी, सरल स्वभाव और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। वे जाति-धर्म की सीमाओं से परे विचारधारा थे। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगी का जीवन जिया। वे अक्सर पेड़ के नीचे बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनते थे और झोपड़ी में ही रात्रि विश्राम करते थे। श्री रंजन ने कहा, “आज के दौर में ऐसे नेता दुर्लभ हैं। उनकी ईमानदारी और सादगी आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।”

उन्होंने जिला पदाधिकारी कुमार गौरव से आग्रह किया कि जिला मुख्यालय में स्व. भोला पासवान शास्त्री की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए।

जयंती समारोह में युवा जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जसीम अहमद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविन्द्र चंद्रवंशी, लेबर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलकेश्वर पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामबचन पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजेन्द्र यादव, पप्पू राज, संजय पासवान, बिरेन्द्र पासवान, अजय कुमार, जिला महासचिव रामानंद भगत, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश्वर पासवान, सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर बृजा पासवान, वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान, अरवल प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश पासवान, कलेर प्रखंड उपाध्यक्ष अमरनाथ पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies