पायस मिशन स्कूल में 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, खुशबू कुमारी बनीं जिला टॉपर

पायस मिशन स्कूल में 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, खुशबू कुमारी बनीं जिला टॉपर

Satveer Singh
0

अरवल। पायस मिशन स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं छात्रों को मोमेंटो भी प्रदान किया गया।

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में पायस मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे अरवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 से ज्यादा छात्र-छात्राएं रहे, जबकि 80 से 90 प्रतिशत के बीच करीब 45 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

विद्यालय के निदेशक राज कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र की सफलता में केवल उसका ही नहीं, बल्कि उसके अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा दशम वर्ग के सभी शिक्षकों को भी बुके देकर सम्मानित किया गया और उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया।

विद्यालय की टॉपर खुशबू कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में संचालित डाउट क्लासेस भी उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुईं।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राज कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, श्याम सुन्दर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top