Type Here to Get Search Results !

भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी – सत्येन्द्र रंजन


अरवल। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि आगामी 21 सितम्बर 2025 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती जिले में श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय, अरवल में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति समारोह की सफलता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर जयंती को ऐतिहासिक बनाएं।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies