Type Here to Get Search Results !

जन सुराज पार्टी के नेता बिजेंद्र शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त


अरवल। अरवल विधानसभा क्षेत्र के बेलसार गांव निवासी समाजसेवी एवं जन सुराज पार्टी के नेता बिजेंद्र शर्मा की पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर जाकर भाजपा कोसी प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, कलेर भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष नारायण जी, सचिव चंदन मिश्रा एवं पिंटू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies