अरवल। जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जूनियर क्लास के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
क्लास किड्जी के बच्चों ने "मेरे बांके बिहारी लाल", नर्सरी के बच्चों ने "मैंया यशोदा", एलकेजी के बच्चों ने "मेरे वंशी बजैईया" और यूकेजी के बच्चों ने "जो है अलबेला" गीत पर शानदार नृत्य कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों की प्रस्तुति और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रभारी अलीशा कुमारी, प्रीति कुमारी, आयशा कुमारी, विवेक कुमार, पप्पू कुमार, हरबंस कुमार, सौरभ कुमार, शंकर कुमार, रवि कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
अभिभावकों ने भी बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।
रिपोर्ट सतवीर सिंह

