रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार: सर्वे अमीन कुर्था ब्लॉक के दो कर्मचारी धराए

रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार: सर्वे अमीन कुर्था ब्लॉक के दो कर्मचारी धराए

Satveer Singh
0

अरवल। विशेष निगरानी इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्था ब्लॉक, सर्वे कार्यालय के दो सर्वे अमीन—रविराज और स्वाती चौरसिया—को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्था निवासी शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि सर्वे का पर्चा देने के एवज में दोनों सर्वे अमीन ₹50,000 की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए विशेष निगरानी इकाई ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात साबित हुई।

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में फैली भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top