Type Here to Get Search Results !

प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 24-25 जुलाई को आयोजित


समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्तरीय मशाला प्रतियोगिता 24, 25 का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के खेल प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी स्थानीय मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रा लंबी कूद, क्रिकेट, बॉल थ्रो, 60 मीटर की दौड़, 100 मीटर की दौड़ आदि में भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के 40 छात्र - छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीपक कुमार की खेलकूद प्रतियोगिता में अहम भूमिका रही। सम्मानित होने वाले छात्र - छात्राओं में पिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, रूणा कुमारी, दीपा कुमारी, रोहन कुमार, रामबाबू, अनिकेत कुमार, अमर कुमार, हर्ष कुमार व मोइजुर रहमान आदि सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर राय, मुस्ताक फारुकी प्रधानाध्यापिका प्लस टू विद्यालय कल्याणपुर मनतू कुमारी आदि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के अलावा स्वास्थ्य ठीक रहता है, स्वस्थ बच्चे ही पठन - पाठन में मन लगाकर पढ़ते हैं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। मौके पर इंद्रजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, शंभू कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies