0
Now view it in your language
Home  ›  अरवल  ›  बिहार समाचार

अरवल जिले के सोनभद्र गांव में वैवाहिक समारोह में भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

"अरवल। अरवल जिले के बंसी मंडल अंतर्गत ग्राम सोनभद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश शर्मा जी की बहन के शुभ विवाह उत्सव का आयोजन भव्य रूप से संपन"

अरवल जिले के सोनभद्र गांव में वैवाहिक समारोह में भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

अरवल। अरवल जिले के बंसी मंडल अंतर्गत ग्राम सोनभद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश शर्मा जी की बहन के शुभ विवाह उत्सव का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान किए।


इस अवसर पर भाजपा कोसी प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार राय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ अरवल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य श्री अजय पासवान, बंसी मंडल अध्यक्ष श्रीमती रिंकू देवी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जयशंकर प्रसाद, ग्राम निवासी श्री राम विनय शर्मा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी श्री परशुराम वर्मा, अरवल ग्रामीण मंडल के महामंत्री श्री रामकुमार तिवारी, भाजपा जिला मंत्री श्री टोनू कुमार मिश्रा एवं मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री विकास कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अरवल जिले के सोनभद्र गांव में वैवाहिक समारोह में भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति


भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार यादव जी ने भी समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।


समारोह में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। आयोजन में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ साथ सामाजिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।

Search
Menu
Theme
Share
Additional JS