Type Here to Get Search Results !

पटना: मोकामा में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे


पटना के मोकामा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कृषि विभाग के कर्मचारी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद के अनुसार, ट्रक रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहा था और मोड़ पर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies