Type Here to Get Search Results !

बेलसार में कृष्णा मिश्रा के पुत्र के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आयोजन

बेलसार में कृष्णा मिश्रा के पुत्र के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आयोजन

अरवल : अरवल जिले के ग्राम बेलसार में श्री कृष्णा मिश्रा उर्फ राजा बाबू के पुत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर भाजपा कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार राय, अरवल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य अजय पासवान, ओबीसी मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी परशुराम वर्मा, अरवल ग्रामीण मंडल के महामंत्री रामकुमार तिवारी, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, विक्कू शर्मा, चंदन मिश्रा और राकेश कुमार उपस्थित रहे।


नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव और संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies