मुख्यपृष्ठअरवल कलेर में जन सुराज पार्टी का सदस्यता अभियान, पार्टी के नीति सिद्धांत पर दी जानकारी bySatveer Singh -मार्च 04, 2025 अरवल: जिले के कलेर प्रखंड में जन सुराज पार्टी के तत्वाधान में एक सदस्यता अभियान के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जन सुराज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य और पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष अरवल, रंजय कुमार, प्रखंड संयोजक डॉ. जफीर खान, मोइन अंसारी और संजीवन गांधी ने भाग लिया और उपस्थित लोगों को जन सुराज पार्टी के नीति सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक में पार्टी के नेतृत्व ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्य और समाज में बदलाव के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की। जन सुराज पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय लोगों को पार्टी की नीतियों और आगामी योजनाओं के बारे में बताया और उन्हें पार्टी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक में ग्राम कलेर के कई सम्मानित नागरिक और पार्टी समर्थक भी उपस्थित थे। Tags: अरवल बिहार समाचार Facebook Twitter