अरवल: जिला पदाधिकारी ने आवास योजना, शौचालय निर्माण और पंचायत सरकार भवन की समीक्षा की

अरवल: जिला पदाधिकारी ने आवास योजना, शौचालय निर्माण और पंचायत सरकार भवन की समीक्षा की

04 मार्च 2025 को जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा आवास योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान और पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।


श्री गौरव ने महादलित टोला क्षेत्रों में शौचालय निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अरवल जिले के सभी महादलित टोलों का सर्वे कर 2 माह के भीतर प्रत्येक परिवार के लिए शौचालय निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, सभी अंचल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि जिन महादलित परिवारों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजना के तहत वासगीत पर्चा प्रदान किया जाए और उनकी सूची उप विकास आयुक्त और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।


जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से महादलित टोलों का सर्वे कर योग्य परिवारों को आवास योजना से जोड़ने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के कार्यों की गति बढ़ाने और जहां कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।


जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति को यह निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में डब्ल्यूपीयू (वेस्ट मैनेजमेंट) कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए घरों से नियमित कचड़ा उठाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।


इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दायित्वों का स्पष्ट रूप से पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म