मुख्यपृष्ठअरवल अरवल में पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, थानाध्यक्षों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश bySatveer Singh -मार्च 03, 2025 अरवल: पुलिस अधीक्षक, ने अरवल जिले के विभिन्न पुलिस थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान, अरवल थानाध्यक्ष के साथ अरवल थाना के पुलिस पदाधिकारी और बल उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनका उद्देश्य अपराधों पर अंकुश और पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।पुलिस अधीक्षक ने गम्भीर अपराधों के सफल उद्भेदन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए सभी अनुसंधानकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, संपत्ति संबंधित अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए गश्ती व्यवस्था और बीट पेट्रोलिंग को मजबूत करने की बात की। उन्होंने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।थानों की साफ-सफाई बनाए रखने, चौकियों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और सभी थानाध्यक्षों को थाने में आए परिवादियों के साथ मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी सुनिश्चित किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को भूमि विवाद के मामलों का नियमित रूप से निपटारा करने का निर्देश दिया। प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी से बैठक आयोजित करने और भू-समाधान पोर्टल पर इन मामलों की जानकारी दर्ज करने की बात कही।मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को सूदूर इलाकों में जाकर शराब बनाने वाले व्यक्तियों की पहचान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जनसेवा के कार्यों में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी।निरीक्षण के अंतर्गत एक पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।यह निरीक्षण और दिए गए निर्देश पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। Tags: अरवल बिहार समाचार Facebook Twitter