Type Here to Get Search Results !

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में जनता को रोड और होम अरेस्ट किया गया – भाकपा माले

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में जनता को रोड और होम अरेस्ट किया गया – भाकपा माले
विधायक महानंद सिंह

अरवल में कोई नया विकास का तोहफा नहीं, 20 सालों में 34% गरीब हुए – जितेंद्र यादव


अरवल/जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान भाकपा माले के विधायक महानंद सिंह और जिला सचिव जितेंद्र यादव ने सरकार पर जनता के साथ दुर्गति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान आम जनता को रोड और होम अरेस्ट किया गया, जो इमरजेंसी जैसे व्यवहार के समान है। उनका कहना था कि इस यात्रा में अरवल और जहानाबाद की जनता के साथ जो व्यवहार किया गया, वह पूरी तरह से अनुचित था।

महानंद सिंह और जितेंद्र यादव ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि दोनों जिलों में सरकार के अधिकारियों ने पिछले 15 दिनों से जनता के कामकाज को नज़रअंदाज़ करते हुए केवल यात्रा की सफलता में ध्यान केंद्रित किया। यात्रा के दौरान सड़कों को सील कर दिया गया, पत्रकारों को वहाँ से निकलने नहीं दिया गया, अस्पतालों को सील कर दिया गया और आम लोगों को सड़कों पर चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

नेताओं का आरोप है कि यह सरकार जनता से डरी हुई है और इसने लोकतंत्र की भावना को पूरी तरह से नकारा है। उनका कहना था कि यह यात्रा अफसरों, ठेकेदारों और माफियाओं के लिए थी, न कि आम जनता के लिए। किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं और गरीबों के लिए कोई नया तोहफा नहीं था, जो पिछले 20 वर्षों में नीतीश सरकार के शासन में और भी गरीब हुए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies