अरवल: आज भाकपा माले कार्यालय से विभिन्न मार्गों होते हुए भगत सिंह चौक तक एक विशाल मसाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में कार्यकर्ताओं ने 'बदलो बिहार महाजुटन' का आह्वान किया, जो 2 मार्च को पटना गांधी मैदान में आयोजित होगा। भाकपा माले ने इस महाजुटन में सभी नागरिकों से भाग लेने की अपील की है।
हक और इंसाफ के लिए भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें – जितेंद्र यादव
इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट करना और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना था।

