नहर में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, सांसद प्रतिनिधि ने पहुंचकर दी सांत्वना व आर्थिक सहायता

नहर में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, सांसद प्रतिनिधि ने पहुंचकर दी सांत्वना व आर्थिक सहायता

Satveer Singh
0

अरवल। जिले के हैबतपुर गांव (पंचायत अबगीला) में एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय सुमन कुमार (पिता—सत्येन्द्र पासवान) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को खेलते-खेलते सुमन कुमार नहर के पास चला गया, जहां असावधानीवश वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि सह उर्मिला देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजू रंजन पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है और हर कोई मासूम की असमय मौत पर गहरा दुख जता रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top