अरवल में YP मोबाइल गैलरी का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को बिना एक्स्ट्रा चार्ज मोबाइल की सुविधा

अरवल में YP मोबाइल गैलरी का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को बिना एक्स्ट्रा चार्ज मोबाइल की सुविधा

Satveer Singh
0

अरवल। नगर परिषद अरवल की मुख्य पार्षद श्रीमती साधना कुमारी ने ग्राम वासिलपुर स्थित अरवल जी हाई स्कूल के पास NH-139 पर YP मोबाइल गैलरी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोग, व्यवसायी और ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

YP मोबाइल गैलरी की खास बात यह है कि यहां वीवो और मोटो कंपनी के मोबाइल फोन पर किसी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता। यह सुविधा अरवल जिले में पहली बार ग्राहकों को एक ही शॉप पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही दुकान में वाई-फाई सुविधा भी मौजूद है, जिससे ग्राहक मोबाइल से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

दुकान संचालक ने बताया कि YP मोबाइल गैलरी में सैमसंग, एप्पल, वीवो, मोटोरोला, रेडमी सहित लगभग सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी फाइनेंस कंपनी के माध्यम से मोबाइल खरीद सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक मोबाइल खरीद पर आकर्षक गिफ्ट भी दिया जा रहा है।

ग्राहकों के मनोरंजन के लिए शॉप में एक विशेष गेम प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें तय सेकंड पर बटन रोकने पर ग्राहक फ्री वाउचर जीत सकता है

मुख्य पार्षद श्रीमती साधना कुमारी ने YP मोबाइल गैलरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं मिलने से अरवल के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top