अरवल में जगदेव बाबू की 104वीं जयंती पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि

अरवल में जगदेव बाबू की 104वीं जयंती पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि

Satveer Singh
0

अरवल। भारत लेनिन एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद (जगदेव बाबू) की 104वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अरवल परिवार की ओर से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुर्था प्रखंड स्थित ब्लॉक प्रांगण में संपन्न हुआ।

जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगदेव बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित-वंचित, दलित-पिछड़े और गरीब समाज की सशक्त आवाज थे। उन्होंने सामंती व्यवस्था के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और सामाजिक न्याय व बराबरी की राजनीति को नई दिशा दी। नेताओं ने यह भी कहा कि 5 सितंबर 1974 को कुर्था ब्लॉक प्रांगण में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान सामंती सोच से ग्रसित पुलिस बल द्वारा उनकी साजिशन हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचारों को कभी दबाया नहीं जा सका।

नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति की हत्या से उसके विचार खत्म नहीं होते। आज जगदेव बाबू के विचार बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय और समान अधिकार की लड़ाई को प्रेरणा दे रहे हैं।

इस अवसर पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य राम किशोर वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा, जिला महासचिव सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता चांद मलिक सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जदयू नेताओं ने संकल्प लिया कि वे जगदेव बाबू के सपनों को साकार करने के लिए सामंती सोच के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे और शोषित-वंचित समाज को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top