अरवल। JT News Bihar के संवाददाता जीतू कुमार के छोटे भाई नीतीश कुमार (21 वर्ष) के असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय नीतीश कुमार पिछले तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
परिजनों को बंधाया ढांढस
दुखद घटना की सूचना मिलते ही अरवल जिला परिषद अध्यक्ष सुधीर शर्मा शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने संवाददाता जीतू कुमार एवं उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
सुधीर शर्मा ने कहा—
“इतनी कम उम्र में किसी होनहार युवक का इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ते हुए नीतीश का निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”
गणमान्य लोगों ने भी जताया शोक
नीतीश कुमार के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और शुभचिंतक परिवार के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट कर रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

