परीक्षा के समय में माता-पिता बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं: संकेश कुमार

परीक्षा के समय में माता-पिता बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं: संकेश कुमार

Satveer Singh
0

अरवल। 12वीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त होते ही अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर, परासी के संस्थापक संकेश कुमार ने छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, साथ ही अभिभावकों से भी विशेष अपील की।

संकेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के समय बच्चों पर अच्छा अंक लाने के लिए अनावश्यक दबाव बनाना गलत है। कई बार अभिभावकों के दबाव के कारण बच्चे तनाव में आ जाते हैं और अपनी पूरी क्षमता के बावजूद परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। डर और घबराहट के कारण वे प्रश्नों का सही तरीके से उत्तर नहीं दे पाते, जिसका सीधा असर उनके परिणाम पर पड़ता है।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि परीक्षा में साफ-सुथरी लिखावट, उत्तरों में सटीकता और चित्रों का सही उपयोग बेहतर अंक दिलाने में मदद करता है। यदि कोई प्रश्न समझ में नहीं आए तो उसे दो से तीन बार ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूरी कोशिश करें कि कोई भी प्रश्न बिना उत्तर दिए न छूटे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लेना और हल्का-फुल्का भोजन करना बेहद जरूरी है, ताकि दिमाग शांत और एकाग्र रहे। अंत में संकेश कुमार ने सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें, सफलता निश्चित मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top