किंजर थाना के द्वारा महज 8 घंटे के भीतर सरिया लदा ट्रक बरामद।

किंजर थाना के द्वारा महज 8 घंटे के भीतर सरिया लदा ट्रक बरामद।

Satveer Singh
0

अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र से चोरी हुए सरिया लदे ट्रक को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से बिहटा जा रहा सरिया लदा ट्रक किंजर थाना क्षेत्र के मगरा हाट से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। 12 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे ट्रक चालक भरत कुमार ने किंजर थाना पहुंचकर वाहन चोरी होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिमरन राज ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार को सौंपा गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर महज 8 घंटे के भीतर पटना से ट्रक को सकुशल बरामद कर लिया।

ट्रक मालिक वासुदेव मुखर्जी ने किंजर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए कहा कि पुलिस ने पूरी तत्परता और समन्वय के साथ काम किया, जिसके कारण उनका वाहन सुरक्षित मिल सका। उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि किंजर थाना पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस उपलब्धि की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top