अरवल। पुलवामा शहीदों को नमन: हिमालयन रेसिडेंशियल स्कूल, उमैराबाद में कैंडल मार्च आयोजित

अरवल। पुलवामा शहीदों को नमन: हिमालयन रेसिडेंशियल स्कूल, उमैराबाद में कैंडल मार्च आयोजित

Satveer Singh
0

अरवल जिले के उमैराबाद स्थित हिमालयन रेसिडेंशियल स्कूल में 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हाथों में कैंडल लेकर मौन जुलूस निकाला और देश के वीर सपूतों को नमन किया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “शहीदों अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रभारी आदित्य राज, उप-प्राचार्य कुलदीप कुमार मेहता, स्टडी इंचार्ज रंजीत कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सदैव अपना योगदान देंगे और शहीदों के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top