ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, जिले में शोक की लहर

ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, जिले में शोक की लहर

Satveer Singh
0

अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। डायल-112 सेवा में तैनात सैप के चालक अशोक सम्राट (उम्र लगभग 51 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना 19 जनवरी 2026 की रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक सम्राट वंशी थाना क्षेत्र में डायल-112 सेवा के तहत अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:10 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। स्थिति गंभीर होते देख थाना पुलिस की टीम ने उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। मृतक अशोक सम्राट का पैतृक घर अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पो-नगर के महमदपुर गांव में बताया गया है। पुलिस लाइन अरवल में उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी देने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

अशोक सम्राट के असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अरवल पुलिस ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के अचानक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top