Type Here to Get Search Results !

अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के द्वारा जिला उद्योग कार्यालय निरीक्षण किया गया।


अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के द्वारा आज दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को जिला उद्योग कार्यालय, अरवल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, योजनाओं की प्रगति एवं आमजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लघु एवं कुटीर उद्योग से संबंधित योजनाओं, ऋण स्वीकृति की स्थिति, आवेदन निष्पादन एवं लंबित मामलों की बारीकी से जांच की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि इच्छुक लाभार्थियों को योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्ट, हेल्प डेस्क एवं शिकायत निवारण प्रणाली की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कार्यालय को और अधिक जनोन्मुखी एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें, लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करें तथा सरकार की उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार ,अपर समाहर्ता श्री रवि प्रसाद चौहान,जिला उद्योग महाप्रबंधक सहित उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies