Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता अभियान में अधिकारियों ने दिखाई पहल: मधुश्रवा में स्वच्छता ही सेवा सेवा के तहत अधिकारियों ने एक दिन एक घंटा का किया श्रमदान।

अरवल जिला के कलेर प्रखंड अंतर्गत मधुश्रवा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रम आयोजन के अंतर्गत एक दिन एक घंटा का यह विशेष सफाई अभियान आज चलाया गया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजीत कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक किरण देवी एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वच्छता कर्मी और पर्यवेक्षक ने श्रमदान किया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मधुश्रवा मंदिर के पास साफ सफाई की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना हर नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से कहा कि हर नागरिक को एक दिन एक घंटा अपने गली मोहल्ले की साफ सफाई में देनी चाहिए जिससे कि स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सके।
पंकज कुमार 
कलेर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies