Type Here to Get Search Results !

सोनवर्षा विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश


सहरसा। सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा। सम्मेलन में एनडीए के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ा दिया।

इस मौके पर भारत सरकार के मंत्री राजभूषण निषाद, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, उत्पाद मंत्री रत्नेश सदा, सहरसा विधायक अलोक रंजन झा, बिहार विधानसभा के उप सचेतक जनक सिंह, एनडीए नेता माधव आनंद, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा तथा भाजपा कोशी प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मंच पर मौजूद रहे।

नेताओं ने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल जोशपूर्ण बना रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies