Type Here to Get Search Results !

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब, विपक्ष की जमीन खिसकने की चर्चा तेज


अरवल। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा महिला अधिकार महारैली का आयोजन शहर तेलपा स्थित भागवत उच्च विद्यालय खेल मैदान में किया गया। महारैली में उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह साफ कर दिया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से मैदान में उतरेगी।

मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और सभी वर्गों को सरकार में उचित हिस्सेदारी दिलाने का संकल्प पार्टी ने लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 156 सीटों पर संगठन का कार्य पूरा हो चुका है और 29 सीटों पर बूथ स्तरीय समिति गठित हो चुकी है। आने वाले 6 महीनों में 25 बड़ी महारैलियाँ आयोजित की जाएंगी।

प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने कहा कि सुभासपा ने कम समय में बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। प्रदेश प्रवक्ता शशि कुमार भारती ने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार नहीं मिलता, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अंजली राजभर ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रितेश राम, वरिष्ठ नेता संजय कुशवाहा, प्रवक्ता मुन्‍ना मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में अमरेन्द्र यादव, राजु राजवंशी, गुड्डु राजवंशी, पूजा राजवंशी, शीला राजवंशी, रीना पासवान, अम्बेरी खातून, धर्मपाल राजवंशी, विनोद राजवंशी, वीरेंद्र राजवंशी, मेवा लाल राजवंशी, हेरराम रजवार, डॉ. धनंजय कुशवाहा, राजेन्द्र शर्मा, पंचम रजवार आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुशवाहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रमुख महासचिव कुमार संतोष श्रीवास्तव ने किया।

महारैली के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई कि सुभासपा की ताकत देखकर विपक्ष की जमीन खिसकने लगी है।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies