Type Here to Get Search Results !

अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकारी कामकाज ठप

अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकारी कामकाज ठप
सड़क से सदन तक हम आपके साथ हैं: विधायक महानंद सिंह

अरवल। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे सरकारी कामकाज पर गहरा असर पड़ रहा है। सदर प्रखंड परिसर, अरवल में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती की अध्यक्षता में धरना जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

धरने में पहुंचे अरवल विधायक महानंद सिंह ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, "हमारे अनुशासित कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी जायज मांगों को गंभीरता से लेना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सड़क से सदन तक हम आपके साथ हैं और सरकार से अपील करते हैं कि इनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।"

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में जिलासचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष तसउवर, जिलामंत्री मुकेश कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह संघर्ष लंबा और व्यापक हो सकता है।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies