Type Here to Get Search Results !

भागवतपुर पंचायत के पंच का असामयिक निधन, दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत


तरैया, (सारण)। प्रखण्ड के नेवारी गांव निवासी एवं भागवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-02 के पंच सदस्य राजेन्द्र सिंह का बुधवार की सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

राजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी पासपति देवी के साथ एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में रह रहे तीनों बेटों-अशोक सिंह, सुबोध सिंह, मुकेश सिंह और बहुओं से मिलने गए थे। इसी दौरान बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजेन्द्र सिंह सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे और वर्तमान में पंच पद पर कार्यरत थे। वे पूर्व सरपंच राजू सिंह के चाचा थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके असामयिक निधन पर भागवतपुर पंचायत के मुखिया सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, सरपंच बिगन राय, बीडीसी सदस्या चंदा देवी, पूर्व सरपंच राजू सिंह, शिक्षक नवल किशोर राय, अर्जुन युवराज, सुभाष कुमार, अनिल राम समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में रह रहे सभी परिजनों की उपस्थिति में दिल्ली में हीं किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies