Type Here to Get Search Results !

बीपीएससी हेडमास्टर में चयनित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई


तरैया, (सारण)। बीपीएससी हेडमास्टर परीक्षा में चयनित मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरैया के गणित शिक्षक अरविंद कुमार राम को बुधवार को विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

अरविंद कुमार राम वर्ष 2007 के एक मार्च से इस विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। अपनी कर्मठता, निष्ठा और शिक्षण शैली से उन्होंने विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच विशेष स्थान बनाया। अब वे गोपालगंज जिले में हेडमास्टर के पद पर योगदान देंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सहित शिक्षक अनिल कुमार राम, सुरेंद्र प्रसाद यादव (प्रखंड सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, तरैया), सुभाष कुमार दूरदर्शी, राकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, त्रिभुवन कुमार यादव, नवीन कुमार, निधि कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद, दीपिका कुमारी, स्तुति कुमारी, संगीता कुमारी, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सभी ने अरविंद कुमार राम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूरे विद्यालय परिसर का माहौल भावुक और प्रेरणादायी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies