Type Here to Get Search Results !

मुहर्रम के अवसर पर परासी बाजार में भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समुदाय को दी शुभकामनाएं


रिपोर्टर सतवीर सिंह 
अरवल। जिले के परासी बाजार में मुहर्रम के मौके पर सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में भाजपा कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य अजय पासवान, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय सह प्रभारी परशुराम वर्मा और भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

नेताओं ने मुहर्रम के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व बलिदान, त्याग और इंसानियत की सीख देता है। उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने में ऐसे अवसरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी समुदायों को मिलकर शांति और एकता के साथ त्योहार मनाना चाहिए।

स्थानीय मुस्लिम नागरिकों ने भाजपा नेताओं के इस पहल का स्वागत किया और उनके द्वारा व्यक्त किए गए सद्भावना संदेश की सराहना की।

इस मौके पर क्षेत्र में शांति, प्रेम और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies