समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर - दरभंगा मुख्य सड़क के प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के समीप एक वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृत युवक की पहचान ध्रुवगामा गांव के सती स्थान समीप निवासी अकलू महतो के 24 वर्षीय पुत्र विजय महतो के रूप में हुई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व कई पुलिस पदाधिकारी के साथ बल पहुंचे। मौत की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ यातायात बाधित कर दिया।पुलिस के काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने मृतक के परिजन को सरकार द्वारा दी जाने वाली 20 हजार का चेक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चालक युवक पल्सर पर सवार होकर कल्याणपुर चौक की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक टोटो में ठोकर मारी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरा अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पिकअप का कोई दोष नहीं है। सड़क की दोनों कतार जाम में फंसे वाहन यात्री का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यातायात बाधित करना कानून का उल्लंघन है। एम्बुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा।मृतक की मां का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व मृतक का विवाह हुआ था। क्या होगा उस नव विवाहिता पत्नी का।