Type Here to Get Search Results !

अरवल के जांबाज जवान विजय कुमार का सड़क हादसे में निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


अरवल: जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत बेलखारा पंचायत के निवासी और CISF के जांबाज जवान विजय कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार छुट्टी बिताकर अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। वह निजी बुलेट मोटरसाइकिल से झारखंड जा रहे थे, इसी दौरान बाराचट्टी के पास ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उमड़े और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, भाजपा जिला मंत्री टोनु कुमार मिश्रा, तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोगों ने कहा कि विजय कुमार ने हमेशा देश सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी असमय मृत्यु न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है।

रिपोर्ट: सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies