Type Here to Get Search Results !

अरवल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 5 सितंबर की महारैली को लेकर हुई रणनीति तय


अरवल। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कमिटी की बैठक रविवार को बैदराबाद स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र राम ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से 5 सितंबर को अमर शहीद जगदेव प्रसाद जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के मिलर स्कूल मैदान में होने वाली परिसीमन सुधार महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रभारी रामयश कुशवाह, आन्त गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा, प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव, प्रदेश महासचिव पुटु कुशवाहा, रॉबिंसन वर्मा शामिल थे।

जिला स्तर के नेताओं में युवा जिला अध्यक्ष सोनू गुप्ता, सुदर्शन कुमार, सदन कुशवाहा, विकास कुशवाहा, वकील ठाकुर, शैलेंद्र कुशवाहा, राम वृक्ष पासवान, मनीष कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, कुंदन मुखिया, अशोक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 5 सितंबर की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर पार्टी की ताकत को प्रदर्शित करना है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।


रिपोर्ट: सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies