Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को परिचय एवं प्रमाण पत्र का वितरण


बेगूसराय। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में मंगलवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पात्र परिजनों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

समारोह में कुल 07 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र तथा 17 उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
परिचय पत्र प्राप्त करने वालों में नैना, विक्रांत (साहेबपुर कमाल), हिमांशु कुमार (तेघड़ा), नंद किशोर सिंह (मटिहानी), राजगीर पासवान (बलिया), राम किशोर अग्रवार एवं प्रणीता कुमारी (नगर निगम) शामिल हैं।

प्रमाण पत्र पाने वालों में आरती कुमारी (सदर), आशुतोष कुमार झा, सृष्टि कुमारी (तेघड़ा), अंकित कुमार (नावकोठी), सच्चिदानंद कुमार, रौशन कुमार, रजनी कुमारी, रवि राज, आदित्य मनवंश, आकर्ष मनवंश (नगर निगम), प्रवीण कुमार (छौड़ाही), अदिति शर्मा, शाम्भवी शर्मा, धनंजय कुमार (बलिया), मो. नक्काद आलम एवं इंद्राणी कुमारी (खोदावंदपुर) शामिल हैं।

डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि शेष पात्र उत्तराधिकारियों को जांच के बाद शीघ्र ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परिचय पत्र केंद्र सरकार से पेंशन प्राप्त स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों — पत्नी, पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, नाती-नतिनी — को दो पीढ़ी तक प्रदान किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies