0
Now view it in your language
Home  ›  अरवल  ›  बिहार समाचार

सत्येंद्र कुमार राय को दूसरी बार कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत

"अरवल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सत्येंद्र कुमार राय को एक बार फिर कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अरवल सर्किट हा"

सत्येंद्र कुमार राय को दूसरी बार कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार राय को एक बार फिर कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया  गया।

अरवल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार राय को एक बार फिर कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अरवल सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के द्वारा स्वागत किया गया, प्रदेश परिषद सदस्य अजय पासवान, मुन्नी चंद्रवंशी, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, अरवल ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार तिवारी और वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार यादव समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। सभी ने श्री राय को पुनः इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर सत्येंद्र कुमार राय ने कहा, "कोसी प्रमंडल का सह क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठन का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।"


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

Search
Menu
Theme
Share
Additional JS