0
News
    Translate
    Home बिहार समाचार

    आशादीप हॉस्पिटल द्वारा 1 जून को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    "अरवल। स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए एक खुशखबरी है।"

    1 min read

    आशादीप हॉस्पिटल द्वारा 1 जून को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    अरवल। स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए एक खुशखबरी है। आशादीप हॉस्पिटल, सैदपुर धावा, अरवल द्वारा आगामी 1 जून (रविवार) को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें मरीजों का फ्री इलाज किया जाएगा और दवाएं भी मुफ्त में वितरित की जाएंगी।


    शिविर में बी.पी. (ब्लड प्रेशर) एवं शुगर की जांच भी बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।


    इस विशेष शिविर में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेंगी:


    डॉ. हिमांशु शेखर


    (एम.बी.बी.एस. - एमएएमसी दिल्ली, एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स, सीनियर रेजिडेंट - IGIMS पटना)

    ऑर्थोपेडिक्स और तंत्रिका रोग विशेषज्ञ

    इन बीमारियों का इलाज किया जाएगा:


    कमर एवं घुटनों का दर्द


    प्लास्टर एवं हड्डी संबंधित ऑपरेशन


    सायटिका एवं गठिया


    गर्दन एवं रीढ़ की हड्डी का दर्द


    मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द


    लंबे समय तक खड़े या बैठे रहने में होने वाली परेशानी



    डॉ. प्रियंका सिंह


    (एम.बी.बी.एस., एम.एस., ओबीएसटी – स्त्री रोग विशेषज्ञ, मुंबई)

    स्त्री रोग विशेषज्ञ

    इन स्त्री रोगों का इलाज किया जाएगा:


    नॉर्मल डिलिवरी


    सिजेरियन डिलिवरी


    बच्चेदानी से संबंधित ऑपरेशन


    महिला नसबंदी


    मासिक धर्म में अनियमितता, अत्यधिक दर्द या रक्तस्त्राव


    गर्भाशय खोलने का ऑपरेशन


    अन्य सभी महिला रोगों का इलाज महिला चिकित्सक द्वारा किया जाएगा



    यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगा जो उचित इलाज और दवा के अभाव में परेशान हैं। आशादीप हॉस्पिटल का यह प्रयास समाज के स्वास्थ्य के प्रति एक सराहनीय पहल है।


    स्थान: आशादीप हॉस्पिटल, सैदपुर धावा, अरवल

    दिनांक: 1 जून, रविवार

    समय: सुबह 9:00 बजे से


    👉 अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से संपर्क करें।

    सभी आमजन से निवेदन है कि इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

    Additional JS

    get more nice stuff
    in your inbox

    instantly by Subscribing to us. So you will get email everytime we post something new here

    video/recent