Type Here to Get Search Results !

अरवल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

अरवल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

अरवल । पटना से भोजपुर जाते समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रभारी माननीय श्री विनोद तावडे, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री माननीय श्री भीखूभाई तलसानिया का मंगलवार को अरवल जिले के अमृत होटल के पास भव्य स्वागत किया गया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंग वस्त्र भेंट कर तीनों वरिष्ठ नेताओं का जोरदार अभिनंदन किया। इस स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, अरवल नगर मंडल अध्यक्ष चंदन खत्री, अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला मंत्री छोटे नीतीश, समाजसेवी राजेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस दौरान कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। भाजपा के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि अरवल जिले में भाजपा की जड़ें मजबूत हो रही हैं और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

#codes

Hollywood Movies