Type Here to Get Search Results !

बिहार: महज 45 मिनट में पूरी होगी पटना से मोकामा की दूरी, CM नीतीश ने किया बख्तियारपुर ROB का उद्घाटन

बिहार: महज 45 मिनट में पूरी होगी पटना से मोकामा की दूरी, CM नीतीश ने किया बख्तियारपुर ROB का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बने ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के हिस्से के रूप में बने बख्तियारपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के एक लेन का उद्घाटन किया। इस नए ROB के उद्घाटन के बाद अब पटना से मोकामा की दूरी महज 45 मिनट में पूरी की जा सकेगी।


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस ROB के चालू हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा आने-जाने वाले लोगों को भारी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन के बाद पहली गाड़ी मुख्यमंत्री की गुजरी। इस सड़कीय परियोजना के पूरा होने से यातायात में सुगमता और समय की बचत होगी, जो क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies