Type Here to Get Search Results !

अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अरवल के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पराक्रम और साहस को याद किया।


जिला संयोजक अमर कृति ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक सच्चे देशभक्त थे। उनके नेतृत्व में भारतीय समाज ने मुगलों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और कई महत्वपूर्ण युद्धों में विजय प्राप्त की। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और कई दुश्मनों को पराजित किया।


अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की


वहीं, स्टूडेंट फॉर सेवा प्रांत सह संयोजक विकाश कुमार ने कहा कि हमें शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन में एक सच्चे राष्ट्रवादी बनने का प्रयास करना चाहिए। हमें उनसे यह सिखने को मिलता है कि हमें किस तरह अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए लड़ना चाहिए।


कॉलेज अध्यक्ष अमर कांत यादव, राहुल कुमार, मोनू कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर शिवाजी महाराज के साहसिक कार्यों और उनके मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies