Type Here to Get Search Results !

बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख का मुआवजा, CM नीतीश ने दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख

बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख का मुआवजा, CM नीतीश ने दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 18 लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के 9 लोग भी शिकार बने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और मृतकों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रार्थना की।


नीतीश कुमार ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।"


मुख्यमंत्री ने इस हादसे में बिहार के मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies