Type Here to Get Search Results !

अरवल में जन सुराज पार्टी ने की प्रखंड इकाई संगठन की घोषणा

अरवल में जन सुराज पार्टी ने की प्रखंड इकाई संगठन की घोषणा

अरवल: जन सुराज पार्टी ने अरवल प्रखंड इकाई संगठन की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख नेता आरके मिश्रा, अभियान समिति के मगध प्रभारी रणधीर सिंह, जिला प्रभारी नंदकिशोर यादव, रंजय कुमार, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष और राज्य कोर कमेटी सदस्य कुंती देवी, राज्य कार्यवाहक समिति सदस्य मनोज वत्स, जिला संरक्षक बिजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष बजेंद्र कुमार उर्फ मंटू, और जिला विचार प्रमुख देवेन्द्र कुमार की उपस्थिति रही।


अरवल में जन सुराज पार्टी ने की प्रखंड इकाई संगठन की घोषणा


इस मौके पर प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। राज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, विमला देवी को महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार पाल को किसान अध्यक्ष, अंकित कुमार को प्रखंड प्रवक्ता, अजय प्रताप को युवा प्रखंड अध्यक्ष, सेराज अंसारी को अभियान प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, राजेश कुमार सिंह, दीना नाथ साव, रामनाथ शर्मा, नंदू कुमार, बिजेंद्र ठाकुर, उमेश पंडित और सुनैना देवी सहित अन्य को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।


संगठन के इस विस्तार के साथ ही जन सुराज पार्टी ने अरवल में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies