Type Here to Get Search Results !

बिहार में जमाबंदियों को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान, 15 मार्च तक होगा डिजिटाइजेशन

बिहार में जमाबंदियों को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान, 15 मार्च तक होगा डिजिटाइजेशन

बिहार में जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन और त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 मार्च तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस पहल के तहत राजस्व व भूमि सुधार विभाग शिविरों का आयोजन करेगा, ताकि जमाबंदियों को दुरुस्त किया जा सके।


राजस्व व भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के अनुसार, राजस्व कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक मौजा की मूल जमाबंदी की स्कैन और ऑनलाइन प्रति का मिलान किया जाएगा। जहां स्कैनिंग नहीं हो सकी है, वहां मूल प्रति से मिलान करके सभी भागों और पृष्ठवार सुधार किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सभी जमाबंदियों को त्रुटि रहित और व्यवस्थित किया जाएगा।


यह पहल भूमि विवादों को सुलझाने में मददगार साबित होगी और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies