Type Here to Get Search Results !

Breaking News: रामदेव की कंपनी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, लाल मिर्च का बैच वापस मंगाने का आदेश

Breaking News: रामदेव की कंपनी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, लाल मिर्च का बैच वापस मंगाने का आदेश

योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड पर इंडियन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। FSSAI ने कंपनी को आदेश दिया है कि लाल मिर्च के एक विशेष बैच (ADJ400012) को वापस मंगाया जाए।


FSSAI ने बताया कि यह बैच खाद्य सुरक्षा और मानक (प्रदूषक, विषाक्त पदार्थ और अवशेष) विनियम, 2011 के अनुसार नहीं था। कंपनी ने इस कार्रवाई की जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से दी है।


यह कदम खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर उठाया गया है, और अब पतंजलि फूड्स लिमिटेड को उक्त बैच को उपभोक्ताओं से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies