Type Here to Get Search Results !

अरवल में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित

अरवल में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित

अरवल: अरवल जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कंचन गुप्ता, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे।


समीक्षा बैठक में कंचन गुप्ता और मिथिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश सरकार में व्यवसायियों को अमन चैन के साथ निर्भीक होकर व्यवसाय करने का माहौल मिला है। दोनों नेताओं ने सभी से अपील की कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि 2025 में जदयू 225 सीटों पर जीत हासिल करें और नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाकर अरवल जिले की दोनों विधानसभा सीटों को जीतने में व्यवसायिक प्रकोष्ठ की अहम भूमिका हो।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर व्यवसायियों को जोड़ा जाएगा। इस दौरान बैठक में कुर्था प्रखंड अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कलेर प्रखंड अध्यक्ष मधेश्वर प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार, अरुण कुमार सहित दर्जनों कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies