संभल हिंसा: 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, प्रशासन ने इंटरनेट और स्कूलों पर लगाया प्रतिबंध
Type Here to Get Search Results !


 

संभल हिंसा: 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, प्रशासन ने इंटरनेट और स्कूलों पर लगाया प्रतिबंध

RTI BIHAR NEWS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। हिंसा के बाद प्रशासन ने इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, और इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई है।

पुलिस ने अब तक 2 महिलाओं समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies