भारी वाहनों के कारण लग रहे भीषण जाम से निजात दिलाने को जिला प्रशासन गंभीर

भारी वाहनों के कारण लग रहे भीषण जाम से निजात दिलाने को जिला प्रशासन गंभीर

Satveer Singh
0

अरवल शहर में भारी वाहनों के कारण लग रहे लगातार जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर हो गया है। इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि प्रशासन स्तर पर जाम से राहत दिलाने के लिए ठोस पहल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अनुमंडल प्रशासन ने राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग 139 एवं राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग 110 सहित शहर के छह प्रमुख स्थानों पर भारी वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन को लेकर समय-सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके तहत सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके बाद सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक फिर से प्रवेश निषेध रहेगा। दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक वाहनों को आने की अनुमति होगी, जबकि शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक पुनः प्रवेश पर रोक रहेगी।

सत्येन्द्र रंजन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top