Type Here to Get Search Results !

अरवल में ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा: पटना से रची गई साजिश, दो गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध


अरवल, 20 फरवरी 2026: शहर तेलपा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित संजय कुमार पंडित हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अरवल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों ने संजय कुमार पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी शाखा और स्थानीय थाना पुलिस को शामिल किया गया। टीम ने कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश पटना में रची गई थी। गांव के ही रहने वाले नवीन सिंह ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार से मुलाकात कर वारदात की योजना बनाई थी। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ अरवल पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार (पिता पप्पू विश्वकर्मा, निवासी कदमकुआं, पटना) और नवीन सिंह (पिता स्व. बुज बिहारी सिंह, मूल निवासी औरंगाबाद) शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

एसपी अरवल ने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies